‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल

 

मुंबई : ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हो गए।

एक्टर व सिंगर दिलजीत गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।

दिलजीत के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी थीं।

इवेंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि किस तरह दिलजीत अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के सफर में उनकी दुनिया में खो गए।

इसके बाद इम्तियाज ने कुछ ऐसा कहा कि दिलजीत इमोशनल हो गए।

निर्देशक ने कहा कि दिलजीत ने भले ही कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को जीत लिया हो, लेकिन यह तो दिलजीत की शुरुआत है।

यह सुनकर स्टेज पर दिलजीत की आंखों से आंसू छलक पड़े।

‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More