आयुषी भावे ने राजवीर सिंह के साथ एक कमरे में की 5 दिन तक शूटिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। ‘सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ’10:29 की आखिरी दस्तक’ में बिंदु के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस आयुषी भावे ने को-स्टार राजवीर सिंह के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की।

आयुषी ने कहा, “हमारे पास एक ऐसा सीन आया, जिसमें हमें अभिमन्यु (राजवीर) के साथ कमरे में पांच दिनों तक एक साथ शूटिंग करनी थी। चूंकि राजवीर और मैं एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और सालों से हमारा मजबूत बॉन्ड भी है, इसलिए सेट पर हमने कई घंटे खूब मौज-मस्ती की। जब भी मुझे बोरियत महसूस होती, वह मुझे हंसा देता था। राजवीर के साथ काम करना वाकई बहुत अच्छा है।”

अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बात करते हुए आयुषी ने कहा, “जब राजवीर और मैं एक कमरे में होते हैं, तो हमें किसी और की जरूरत नहीं होती। हम एक-दूसरे को एंटरटेन करते हैं और पूरे समय मस्ती करते हैं। हमारी केमिस्ट्री हमारे सीन्स में दिखाई देती है। शो में बिंदु और अभिमन्यु के बीच बढ़ते रिश्ते को दिखाते हुए काफी मजा आता है।”

आयुषी ने कहा, “वे एक मजेदार और चुलबुले स्वभाव वाले हैं, जिसका मुझे यकीन है कि दर्शक आनंद लेंगे।”

इस शो में शांभवी सिंह और कृप सूरी भी अहम रोल में हैं।

यह स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

आयुषी इससे पहले सेलिब्रिटी मराठी डांस रियलिटी शो ‘युवा डांसिंग क्वीन’ में भाग ले चुकी हैं। वह मल्टी-स्टारर मराठी फिल्म ‘तमाशा लाइव’ का भी हिस्सा रही हैं। आयुषी फिल्म ‘रूपनगर के चीते’ में भी काम कर चुकी हैं।

राजवीर ने 2014 में ‘इश्क किल्स’ शो से टीवी पर शुरुआत की थी। 2017 में, उन्होंने ‘क्या कसूर है अमला का?’ में लीड रोल निभाया, जो तुर्की ड्रामा ‘फतमागुलुन सुकु ने’ का भारतीय रीमेक था।

उन्होंने ‘सूफियाना प्यार मेरा’, ‘कुर्बान हुआ’, ‘रज्जो’ और ‘नीरजा-एक नई पहचान’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More