21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म स्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है।

निर्माताओं ने बुधवार को इस इंटेंस ड्रामा और सस्पेंस फिल्म की रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म 2018 की फिल्म “रेड” का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी के किरदार में दिखाई दिए थे। हालांकि, कई बार उन्हें तोड़ने का प्रयास किया जाता है, लेकिन, वह अपनी ड्यूटी पूरी करने में जरा भी विचलित नहीं होते हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिला है। फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार अब खत्म हुआ है।

अजय के साथ, फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं, और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को दिल्ली और लखनऊ में शूट किया गया है।

“रेड 2” के अलावा, अक्षय रोहित शेट्टी की “सिंघम अगेन” में नजर आएंगे, जिसमें करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं। यह शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म और सिंघम रिटर्न्स की सीक्वल है। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और कश्मीर में की गई थी।

इसके बाद उनके पास अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित “दे दे प्यार दे 2” है। यह 2019 की फिल्म “दे दे प्यार दे” का सीक्वल है और इसमें आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

अजय के पास “सन ऑफ सरदार 2” है, जो 2012 की फिल्म “सन ऑफ सरदार” का सीक्वल है, जिसका निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है।

–आईएएनएस

डीकेएम/एएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More