होली के रंग में दिखे ‘डांस दीवाने’ के जज माधुरी, सुनील, मेहमान गोविंदा और पत्नी सुनीता

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। माधुरी दीक्षित नेने, सुनील शेट्टी, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता को फिल्मिस्तान स्टूडियो में डांस दीवाने के सेट पर एक साथ देखा गया।

सभी सेलिब्रिटी रियलिटी शो के एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस शो में गोविंदा और उनकी पत्नी को स्पेशल गेस्ट के रूप में इनवाइट किया गया था। इसे होली स्पेशल के लिए शूट किया जा रहा था।

हरे रंग की पोशाक में माधुरी दीक्षित नजर आईं। एक्ट्रेस इस शो की जज भी हैं।

फ्यूजन आउटफिट में देवदास की अभिनेत्री माधुरी काफी सुंदर नजर आ रही थी। अभिनेत्री ने ग्लैम मेकअप के साथ अपने बालों को भी खुला छोड़ा हुआ था, साथ ही गोल्ड कलर की ब्लॉक हील्स के साथ लुक को पूरा किया।

को-जज सुनील ने चिकनकारी के काम वाली नीली शर्ट और बेज रंग की पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को काले धूप के चश्मे से पूरा किया।

पिंक लहंगे में गोविंदा की पत्नी सुनिता भी काफी सुंदर दिख रही थी, उन्होंने हरे चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया।

सुनीता और सुनील को लेंस के लिए एक साथ पोज़ देते हुए देखा गया। ‘हेरा फेरी’ अभिनेता ने सुनीता के कंधों पर अपने हाथ रखे हुए थे।

गोविंदा ने ब्राइट पिंक कलर का कुर्ता पायजामा और मैचिंग दुपट्टा पहना था। उन्होंने इस आउटफिट को भूरे रंग के जूतों के साथ पूरा किया।

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह पीले रंग की आउटफिट पहनी हुई थी । भारती इस शो की जज भी हैं। वह मुस्कुराईं और कैमरे के सामने हाथ जोड़े।

बता दें कि ‘डांस दीवाने’ कलर्स पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More