‘सुहागन चुड़ैल’ में मेरे आउटफिट पर किया गया बारीकी से काम : निया शर्मा

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। फैंटेसी-थ्रिलर-रोमांस ‘सुहागन चुड़ैल’ में लीड रोल निभाने वाली निया शर्मा ने बताया कि शो में उनकी आउटफिट को लेकर बड़ी सफाई और बारीकी से काम किया गया।

चुड़ैल का सिग्नेचर लुक तैयार करने के लिए निया के आउटफिट में स्टोनवर्क और एंब्रॉयडरी का काम किया गया है।

आउटफिट के बारे में बात करते हुए निया ने कहा, “‘सुहागन चुड़ैल’ में मेरे किरदार निशिगंधा को कैसा दिखना चाहिए, यह तय करना एक एक्टर और फैशन लवर होने के चलते मेरे लिए वास्तव में रोमांचक था। शुरुआत में जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पता था कि इस रोल के लिए स्पेशल और यूनिक लुक की जरुरत है।”

शो की स्टाइलिस्ट अनुराधा खुराना ने निया के रोल निशिगंधा के लिए आउटफिट तैयार की। उन्होंने ऑर्नेट ब्लाउज और लहंगे से लेकर स्टेटमेंट जूलरी तक, पूरी तरह से निया के लुक को तैयार किया।

उन्होंने कहा, ”किसी ऐसी आउटफिट को पहनना बेहद खास लगता है, जिसे एक डिजाइनर ने पूरी तरह से हाथ से बनाया हो। मुझे कहना होगा, मेरी स्टाइलिस्ट अनुराधा ने पहले मेरे विजन को अच्छे से समझा और फिर अपने टैलेंट से निशिगंधा के लिए इस शानदार रेड आउटफिट को तैयार किया।”

निया ने आगे कहा, “आउटफिट पर खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई। साथ ही इस पर अलग-अलग कलर्स, स्टाइल और टेक्सचर को आजमाया गया। फैंस से मिले फीडबैक ने लुक पर की गई सभी कोशिशों को सफल बना दिया।”

‘सुहागन चुड़ैल’ का प्रीमियर 27 मई को रात 10.30 बजे कलर्स पर होगा।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More