शिवांगी वर्मा म्यूजिकल लव स्टोरी से ओटीटी में डेब्यू करेंगी

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस) ‘छोटी सरदारनी’ फेम अभिनेत्री शिवांगी वर्मा म्यूजिकल लव स्टोरी से ओटीटी में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वह दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाएंगी।

अपने डेब्यू को लेकर शिवांगी ने कहा, ”ऐसे कई रोंगटे खड़े कर देने वाले क्षण हैं, जो दर्शकों को भावुक कर देंगे।मैं एक इमोशनल इंसान हूं और इसीलिए कहानी से जल्‍दी जुड़ जाती हूं।”

एक्‍ट्रेस ने आगे कहा, “मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती। मुझे लगता है कि हर कलाकार को कभी न कभी वह जरूर मिलता है, जिसका वह हकदार होता है। मैंने इस वेब शो को निवेदिता बसु के कारण चुना है,क्‍याेंकि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी।”

यह शो एक कपल के प्रेम कहानी के साथ उनके दिल टूटने तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमता है।

शिवांगी ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि यह एक सुखद एहसास है या दुखद, लेकिन आपकी आंखों से आंसू जरूर निकलेंगे। एक भी सीन में आप अपनी आंखें नहीं झपका पाएंगे।

यह शो अतरंगी पर स्ट्रीम होगा।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More