लव अधूरा’ के कलाकार करण कुंद्रा, एरिका फर्नांडिस ने मुंबई मेट्रो में किया सफर

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। रोमांटिक थ्रिलर ‘लव अधूरा’ में स्क्रीन शेयर कर चुके करण कुंद्रा और एरिका फर्नांडिस को एक फैन मीटअप में पहुंचने के लिए मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया। सीरीज ‘लव अधूरा’ अमेजन मिनीटीवी पर आज (13 मार्च) से प्रसारित हो रही है।

तनवीर बुकवाला द्वारा निर्देशित यह सीरीज धोखे और रहस्य में उलझी एक भावुक प्रेम कहानी को उजागर करती है।

मुंबई मेट्रो में सफर करते समय करण को ग्राफिक प्रिंटेड शर्ट और नीली कार्गो जींस पहने हुए देखा जा सकता है। उन्‍होंने अपने लुक को धूप के चश्मे के साथ पूरा किया। वहीं एक्‍ट्रेस एरिका सफेद ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। अपने आउटफिट को पूरा करने के लिए उन्होंने काले जूते चुने।

वीडियो में करण को पपराजी से कहते हुए दिखाया गया है: “आज मैडम (एरिका) निंजा बनी हुई हैं।” करण की यह बात सुनकर सभी हंंस पड़े।

दोनों को मेट्रो के अंदर बैठे हुए लोगों के साथ मजेदार बातचीत करते देखा जा सकता है।

इसके बाद उन्हें कैमरापर्सन को ‘लव अधूरा’ प्रिंटेड टी-शर्ट बांटते देखा गया।

शो में करण सुमित का किरदार निभाते हैं, जबकि एरिका, नंदिता का किरदार निभाती हैं। ट्रेलर नंदिता और सुमित की यात्रा की एक झलक दिखाता है, दो अजनबी जो संयोग से मिलते हैं, प्यार में पड़ जाते हैं।”

यह शो हमें उनके जीवन के गहरे रहस्यों से रूबरू कराएगा, साथ ही प्यार, वफादारी और बदले की सीमाओं का परीक्षण करेगा।

सीरीज अमेजन मिनीटीवी पर स्ट्रीम हो रही है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More