राम चरण के साथ ‘आरसी 16’ में दिखाई देंगी जान्हवी कपूर

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर यह घोषणा की गई कि वह पैन-इंडिया फिल्म ‘आरसी 16’ में स्टार राम चरण के साथ काम करेंगी।

जान्हवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर के देवरा के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच एक और अनाउंसमेंट कर दी गई है। एक्‍ट्रेस अब पैन-इंडिया फिल्म ‘आरसी 16’ में स्टार राम चरण के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

प्रोडक्शन कंपनी माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर एक्‍ट्रेस जान्हवी कपूर का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

फिल्‍म का निर्देशन उप्पेना से अपनी शुरुआत करने वाले बुच्ची बाबू सना करेंगे। यह वृद्धि सिनेमाज और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनाई गई है। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है।

जाह्नवी के पास पाइपलाइन में ‘आरसी 16’ के अलावा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’, ‘देवरा’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More