रणबीर, आलिया की बेटी राहा ने अयान मुखर्जी के साथ संडे आउटिंग का लिया आनंद

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा को रविवार को अपने चाचा अयान मुखर्जी के साथ समय बिताते देखा गया।

राहा को उसके चाचा के साथ कैप्चर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘वेक अप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा’ के लिए मशहूर फिल्म निर्माता को मुंबई के एक रेस्तरां में राहा के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है।

अपनी कार में लौटने से पहले अयान ने रेस्तरां में नजर डाली, लेकिन, पैपराजी ने उन्‍हें पकड़ ही लिया।

अयान और राहा दोनों ने मुंबई की गर्मी के मौसम के हिसाब से आरामदायक ड्रेस पहनी हुई थी।

रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस पर पहली बार अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए राहा का चेहरा दिखाया था।

2022 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।

आलिया आगामी प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ के लिए तैयारी कर रही हैं, जबकि रणबीर ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

हाल ही में फिल्म सेट से तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और एक्‍ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More