‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के सात साल पूरे होने पर वरुण ने कहा, आलिया व शशांक के सा‍थ काम करना बेहतर अनुभव

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की रिलीज को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस पर खुशी जताते हुए एक्‍टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्‍होंंने बताया कि फिल्‍म में अपनी को-स्‍टार आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान के साथ काम करना बेहतर अनुभव रहा।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर 2017 की फिल्म से कुछ क्लिप शेयर किए। जिसे मूल रूप से धर्मा मूवीज ने शेयर किया था।

क्लिप में उन्होंने लिखा, “7 साल पहले आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान के साथ ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में काम करने का आनंद लिया।”

इसके बाद उन्होंने आलिया के साथ खुद को दिखाते हुए एक कोलाज शेयर किया। जिसे कैप्शन दिया, ”बद्री और वैदेही के 7 साल।”

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की उत्तराधिकारी थी। इसकी कहानी एक छोटे शहर की एक महत्वाकांक्षी स्वतंत्र एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है।

वरुण अगली बार ‘बेबी जॉन’ में दिखाई देंगे, जो एटली की तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। साथ ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘सिटाडेल’ का भारतीय रूपांतरण है। वहीं आलिया ‘जिगरा’ में नजर आएंगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More