प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा के बेबी बंप पर रेखा ने किया किस, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आने वाली हैं।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री रेखा उनके बेबी बंप पर किस करती दिख रही हैं।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘हीरामंडी’ का हाल ही में प्रीमियर रखा गया, जिसमें तमाम स्टार्स समेत रेखा भी शामिल हुईं।

वायरल वीडियो में रेखा ऋचा से बात करती नजर आ रही हैं, बाद में झुकते हुए उनके बेबी बंप पर किस करती हैं।

‘हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार’ संजय लीला भंसाली का एक पीरियड ड्रामा है, जो वेब की दुनिया में उनकी पहली फिल्म है।

इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल भी हैं।

यह सीरीज 1 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More