प्रीति जिंटा ने ‘संघर्ष’ की शूटिंग के दिनों को किया याद, विराट कोहली की भी की तारीफ

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘संघर्ष’ की शूटिंग के दिनों को याद किया। साथ ही बताया कि उन्हें विराट कोहली की कौन सी बात अच्छी लगी। एक्ट्रेस सोमवार को एक्स पर अपने फैंस के साथ क्विक चैट सेशन में शामिल हुईं।

एक यूजर ने पूछा कि क्या ‘संघर्ष’ मूवी में एक्टर आशुतोष राणा के दमदार एक्टिंग ने उन्हें भी डरा दिया था।

एक्ट्रेस ने कहा, “उस शूट के दौरान मेरा पैर टूट गया, मेरे दांत टूट गए और मेरे होंठ कट गए, इसलिए यह निश्चित रूप से मेरे लिए मुश्किल भरा शूट था। मुझे कई बार अस्पताल जाना पड़ा। फिल्म में आशुतोष बेहद अद्भुत थे।”

एक अन्य सवाल के जवाब में कि वह किस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना चाहेंगी, प्रीति ने जवाब दिया, “‘संघर्ष’ निश्चित रूप से, बाकी अभी इसके बारे में नहीं सोच सकती।”

तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित ‘संघर्ष’ एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और आशुतोष भी हैं। इसमें बाल कलाकार के रूप में आलिया भट्ट थीं।

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भी प्रशंसा की, जिनके साथ उन्होंने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में काम किया है।

उन्होंने कहा, “सलमान का दिल सोने का है। वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ सबसे वफादार और अद्भुत दोस्त भी हैं। उनका म्यूजिक सेंस लाजवाब है, और वह जमीन से जुड़े हुए इंसान और सरल व्यक्ति हैं।”

जब एक्ट्रेस से विराट कोहली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे उनकी परफॉर्मेंस और जीतने की उनकी इच्छा बहुत पसंद है! जिस तरह से वह परिवार और अपने डांस मूव्स से प्यार करते हैं, वह भी मुझे बहुत पसंद है। जब वह पहली बार आईपीएल में आए थे तो मैंने उनके डांस मूव्स बहुत देखे थे।”

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More