पत्‍नी पत्रलेखा के 34वें जन्मदिन पर रोमांटिक हुए एक्‍टर राजकुमार राव

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव ने अपनी पत्नी और एक्‍ट्रेस पत्रलेखा के 34वें जन्मदिन पर उन पर जमकर प्‍यार बरसाया।

राजकुमार राव ने अपनी पत्नी को अपने जीवन की रोशनी कहा है।

हंसल मेहता की 2014 निर्देशित फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में एक साथ अभिनय करने वाले राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने वेब सीरीज ‘बोस : डेड/अलाइव’ में भी काम किया है।

राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की, जहां वह छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।

पहली तस्वीर में लवबर्ड्स को बर्फीली वादियों के बीच रोमांटिक होते हुए देखा गया।

राजकुमार ने अपनी पत्नी के लिए जन्मदिन पर एक नोट लिखा, ”सबसे खूबसूरत और मजबूत लड़की पत्रलेखा को जन्मदिन मुबारक हो। आप मेरी जिंदगी का प्यार और रोशनी हैं। हमेशा याद रखें कि आप भगवान की पसंदीदा हैं।”

उन्होंने अपनी पोस्ट को जसलीन रॉयल की ‘संग रहियो’ की धुन दी।

राजकुमार को पिछली बार ‘भीड़’ में देखा गया था। उनके पास पाइपलाइन में ‘श्री’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘स्त्री 2’ हैं।

पत्रलेखा की झोली में ‘फुले’, ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ और ‘गुलकंद टेल्स’ हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More