नई दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल में अपनी पहली रसोई में बनाया ‘सूजी का हलवा’

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही मैं एक्‍टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद ससुराल में अपनी पहली रसोई की रस्‍म पूूरी की। रकुल प्रीत ने परिवार के लिए स्वादिष्ट ‘सूजी का हलवा’ पकाया।

23.6 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली एक्‍ट्रेस ने ‘सूजी का हलवे’ की एक फोटो शेयर की।

फोटो के कैप्शन में लिखा, “चौका चारधाना”।

‘चौका चारधाना’ शादी के दो दिन बाद की जाने वाली एक रस्म है, जिसमें नवविवाहित दुल्हन पहली बार खाना बनाती है और यह आमतौर पर एक मीठा व्यंजन होता है।

एक्‍ट्रेेस ने 21 फरवरी को गोवा में जैकी भगनानी के साथ शादी की थी। उनकी शादी सिख परंपरा में ‘आनंद कारज’ और सिंधी रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी शामिल हुईं थी।

वह जल्द ही एस. शंकर की बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन 2’ में कमल हासन के साथ दिखाई देंगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More