ध्यान और योग से अपने तनाव को कम करती हैं शुभांगी अत्रे

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए मशहूर एक्‍ट्रेस शुभांगी अत्रे ने ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ से पहले स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक्‍ट्रेस ने कहा, ”तनाव मुक्त जीवनशैली बनाए रखना मेरे मुख्य फिटनेस सिद्धांतों में से एक है। आज की तेज रफ़्तार दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में तनाव का प्रमुख योगदान है। मुझे अच्छी तरह याद है कि कैसे अत्यधिक तनाव ने मेरे काम में बाधा डाली, जिसका मेरे दिमाग और शरीर पर भारी असर पड़ा।”

शुभांगी ने कहा, ”मैंने ध्यान और योग के माध्यम से अपने इस बोझ को कम करने का तरीका खोजा है। इसके अलावा मेरे वर्कआउट रूटीन ने भी इसमें मेरा बड़ा सहयोग किया। हमें अपने स्वास्थ्य को एक अनमोल उपहार समझकर इस पर ध्‍यान देना चहिए।”

एक्‍ट्रेस ने युवा पीढ़ी से अपने दैनिक जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्‍यान देने के लिए समय निकालने को कहा है।

‘भाभीजी घर पर हैं’ एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More