तेजस्वी ने कैलिफोर्निया में लिया मैक्सिकन भोजन का आनंद

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 15’ की विजेता तेजस्वी प्रकाश को कैलिफोर्निया के सैन जोस में मैक्सिकन भोजन का आनंद लेते देखा गया।

तेजस्वी ने इससे पहले अपने फैंस को मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा से अपनी यात्रा की झलक दिखाई थी।

वहीं, अब एक्‍ट्रेस कैलिफोर्निया के सैन जोस में हैं, जहां वह मैक्सिकन भोजन का लुत्‍फ उठा रही हैं। उन्‍होंनेे इंस्टाग्राम पर भोजन की स्वादिष्ट झलकियां शेयर की।

इंस्टाग्राम पर एक्‍ट्रेस के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ‘नागिन 6’ में नजर आने वाली तेजस्वी ने भोजन की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें चीज़ विद नाचोस, जलेपीनो पेपर, चूरोस विद हॉट चॉकलेट और मैक्सिकन ड्रिंक देखी जा सकती है।

तेजस्वी ने हॉल्टर नेक वाली बैकलेस शिमरी ड्रेस पहने हुए आकर्षक तस्वीरें शेयर की। पोस्ट को उनके प्रेमी करण कुंद्रा ने लव रिएक्शन दिया।

अभिनेत्री को ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘पहरेदार पिया की’ और ‘स्वरागिनी – जोड़े रिश्तों के सुर’ में उनके काम के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More