टेलीविजन शो ‘उडारियां’ के छह साल के लीप के बाद बदली आसमां और अरमान की दुनिया

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘उडारियां’ ने छह साल का लीप लिया है। शो में आसमां (अदिति भगत) और अरमान (अनुराग चहल) की जिंदगी में बदलाव देखा जा सकता है।

शो की मुख्य किरदार आसमां जुड़वां बच्च मेहर और कुदरत को जन्म देती हैं, जो शो में नया बदलाव लेकर आता है। शो में एक जबरदस्‍त टर्न तब आता है, जब आलिया (अलीशा परवीन) द्वारा मेहर का अपहरण कर उसे एक नदी में डुबो दिया जाता है।

हालांकि अरमान उस पल के नायक के रूप में सामने आए और मेहर की जान बचाई। छह साल के लीप के बाद मेहर और कुदरत खुद को एक ही स्कूल में पाती है, जहां नियति उनके रास्ते आपस में जोड़ देती है।

लीप के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा, “जैसा कि हम लीप के बाद इस नई यात्रा पर निकल रहे हैं, मैं वास्तव में हमारे प्रशंसकों के लिए सामने आने वाली कहानी को देखने के लिए उत्साहित हूं।”

अदिति ने कहा, “उडारियां का हिस्सा बनना और चंडीगढ़ में शूटिंग करना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। छह साल की लीप एक नई शुरुआत की तरह लगती है, जो आसमा और अरमान के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाती है। सेट बच्चों के साथ जीवंत हो जाता है।”

उन्होंने कहा, “टीम दर्शकों को कुछ नया देने के लिए बहुत मेहनत कर रही है जिससे उनका मनोरंजन हो सके।”

‘उडारियां’ कलर्स पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More