टेलीविजन एक्‍ट्रेस जूही परमार ने महिलाओं की स्थिति पर की खुलकर बात

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अपने विचारों पर खुलकर बात करने वाली टेलीविजन एक्‍ट्रेस जूही परमार ने नारीत्व से जुड़े चुनौतीपूर्ण सामाजिक मानदंडों और रूढ़िवादिता पर खुलकर बात की।

जूही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले संघर्षों और दबावों पर अपनी बात रखी।

अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मैं एक महिला हूं।”

वीडियो में जूही को सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत बलिदानों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।

एक्‍ट्रेस ने इसमें खाना पकाने से लेकर घर के काम के बीच पूरी तरह से मल्टीटास्किंग की उम्मीद करने तक म‍हिलाओं की हालत पर बात की। अपनी बात रखने के दौरान वह रूढ़िवादिता पर भी सवाल उठाती नजर आईं।

एक्‍ट्रेस ने कहा, ”मैं उनमें से हूं जिन्‍हें कभी-कभी अपने करियर और सपनों का बलिदान देना पड़ता है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती, लड़की हो, करना ही पड़ता है, रूल बुक जो है।”

जूही ने अपने संदेश के अंत में कहा, “मैं एक महिला हूं और मैं कहती हूं कि प्रत्येक महिला को अपने हिसाब से चीजों को चयन करने का अधिकार है।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More