जाह्नवी, आदित्य रॉय कपूर ने रैंप पर दिखाया फैशन का जलवा

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने रविवार को लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के अंतिम दिन रैंप पर अपने जलवे दिखाए। इसका आयोजन फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के सहयोग से किया जा रहा है।

जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर एकसाथ वॉक करते हुए नजर आए। प्रशंसक वॉक की खूब तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर का लुक अप्सरा से कम नहीं लग रहा। अभिनेत्री ने वाइन कलर का फिशकट लहंगा कैरी किया। वहीं आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में काफी डेशिंग लग रहे थे। उनके लुक ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

जाह्नवी कपूर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शोस्टॉपर आउटफिट के बारे में बताया, ”आउटफिट एक फेयरी टेल की तरह महसूस होती है। इस ड्रेस पर हाथ से वर्क किया गया है, जो इसे और स्पेशल बनाता है।”

जाह्नवी कपूर ने अपनी आउटफिट के बारे में कहा, ”मैंने फिशकट लहंगा पहना, जिसमें हाथ से बहुत सुंदर वर्क किया गया है। इसमें शानदार कट दाना, टिकी वर्क और ब्लैक कढ़ाई है। इसमें क्रिस्टल का भी मिश्रण है।”

वहीं आदित्य रॉय कपूर ने आउटफिट के बारे में बात की कि इसके डिजाइन आधुनिक भारतीय पुरुषों के साथ कैसे मेल खाते हैं। अभिनेता ने ऑल ब्लैक पहनना चुना। उन्होंने पैंट और शर्ट के साथ क्रिस्टल वाला अचकन पहना था।

अभिनेता ने इसके अलावा कहा, “जाह्नवी कपूर के साथ वॉक करना मेरे लिए वास्तव में एक मजेदार एक्सपीरियंस था!”

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More