चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाना ज्यादा पसंद करती हूं : सैयामी खेर

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सैयामी खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अग्नि’ की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने साझा किया है कि उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद है जो उन्हें चुनौती दे और उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाले।

‘अग्नि’ में उन्होंने एक फायर फाइटर का किरदार निभाया है।

एक्ट्रेस ने कहा, “अब तक मैंने जो काम किया है उसमें मजबूत किरदार निभाने के जो अवसर मुझे मिले हैं, उसके लिए मैं अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं। उन भूमिकाओं को निभाने की मेरी क्षमता के लिए पहचाना जाना बेहद संतुष्टिदायक है, जो मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकालता है। मैं हमेशा ऐसी भूमिकाओं की ओर आकर्षित होती हूं, जिसमें सभी भावनाएं हो। ये भूमिकाएं बदले में मुझे काफी कुछ सिखाती हैं। मेरी कोशिश हमेशा किरदार में खुद को खो देने की रही है।”

उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के रूप में मेरी यात्रा निरंतर सीखने, विकास की रही है, और मैं खुद को चुनौती देने और लोगों के जीवन को प्रेरित करने के हर अवसर के लिए आभारी हूं। अभिनय एक बहुत सशक्त माध्यम है, इसलिए जब लोग वापस आते हैं और कहते हैं कि आपकी फिल्म ने मुझे प्रेरित किया, मुझे सिखाया, तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बड़ी सफलता है।”

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More