ऑस्कर में ‘नाटू नाटू’ की झलक दिखाए जाने के बाद ‘आरआरआर’ फिर से करने लगा ट्रेंड

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण की ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू ने एक बार फिर से 96वें एकेडमी अवॉर्ड में अपनी जगह बनाई। गाने को सम्‍मान मिलने के साथ-साथ इसकी स्टेज पर परफॉर्मेंस भी की गई।

सोमवार को 96वें अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ को दो बार दिखाए जाने के तुरंत बाद, हैशटैग ‘आरआरआर’ मूवी एक्स पर ट्रेंड करने लगा।

फिल्म के आधिकारिक एक्स हैंडल ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ”इस बात की खुशी है कि ऑस्‍कर में ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू को शामिल किया गया है।”

ऑस्‍कर में एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ की पहली झलक दिखाई गई। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन को भी दिखाया गया है।

2023 में भी ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू को एकेडमी अवार्ड में शामिल किया गया था।

‘आरआरआर’ एक तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी हैं।

फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है, जिसमें ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाया गया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More