एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में बनाया ‘सूजी का हलवा’

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में ‘फुकरे 3’ के एक्‍टर पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में ‘सूजी का हलवा’ बनाया।

कृति और पुलकित ने 15 मार्च को शादी की। ‘हाउसफुल 4’ में अपने काम के लिए मशहूर एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की।

यह वह रस्‍म होती है जिसमें नवविवाहित दुल्हन पहली बार खाना बनाती है। इसमें पहली बार कुछ मीठा ही पकाया जाता है।

तस्वीरों में एक बर्तन में ‘सूजी का हलवा’ देखा जा सकता है।

एक्‍ट्रेस ने इसे कैप्शन दिया, “मेरी पहली रसोई”।

दूसरी तस्वीर में कृति को पुलकित की दादी के साथ देखा जा सकता है।

तस्वीरों में एक्‍ट्रेस ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसमें उन्‍हें सिन्दूर, मंगल सूत्र और चूड़ा पहने हुए देखा जा सकता है। कृति इसमें अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट करती दिख रही है।

फोटो में कृति को दादी के पास बैठकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि दादी उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं।

आखिरी फोटो में कृति हलवे के ऊपर बादाम डालती दिख रही हैं।

पुलकित और कृति ने ‘पागलपंती’, ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘तैश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। कृति अगली बार फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में नजर आएंगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More