अक्षय, टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अब 11 अप्रैल को ईद पर होगी रिलीज

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने घोषणा की है कि फिल्‍म की रिलीज को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यह अब 11 अप्रैल को ईद पर रिलीज होगी।

अली अब्बास जफर की यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

अक्षय और टाइगर अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए इन दिनों अबू धाबी में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की घोषणा की।

अक्षय ने क्लिप में कहा, “यूएई ने घोषणा की है कि ईद 10 अप्रैल को है, इसका मतलब है कि यह भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।”

टाइगर ने कहा, ”हमने वादा किया था कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होगी। हम अपना वादा निभा रहे हैं और 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में आपसे मिलेंगे।”

वीडियो को कैप्शन दिया गया, “‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टीम की तरफ से आप सभी को एडवांस में ईद मुबारक। ईद पर अपने पूरे परिवार के साथ 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखिए, ‘बड़े मियां छोटे मियां’।”

एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं, इसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है।

इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है।

यह फिल्म 11 अप्रैल को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More