नई कैबिनेट से नीतियों में निरंतरता जारी रहेगी : नोमुरा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई कैबिनेट की संरचना से संकेत मिलता है कि मौजूदा समय में सरकार की नीतियों में निरंतरता जारी रहेगी। वैश्विक ब्रोकरेज और निवेश फर्म नोमुरा की ओर से जारी एक नोट में ये बात कही गई है।

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ बनाए गए हैं।

नोमुरा की ओर से उम्मीद की जा रही है कि नीतियों में निरंतरता जारी रखने के लिए सरकार द्वारा पोर्टफोलियो में शायद बदलाव न किया जाए। ऐसी स्थिति में निफ्टी इस वर्ष के अंत तक 24,860 का आंकड़ा तोड़ सकता है।

नोमुरा ने कहा, “पिछले हफ्ते उभरी चिंताएं अब दूर हो चुकी हैं। कैबिनेट की संरचना भी दर्शाती है कि मौजूदा समय में नीतियों में निरंतरता जारी रहेगी।”

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि बड़े फैक्टर के स्थिर होने और आय में वृद्धि के चलते हम इक्विटी पर काफी सकारात्मक हैं। आने वाले बजट पर सभी की निगाहें होंगी, जो दिखाएगा कि सरकारी की नीति क्या है। हमारा मानना है कि नीतियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने पर ध्यान देगी और निवेश एवं पूंजीगत व्यय को जारी रखेगी। साथ ही बताया कि भारत की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है।

इससे पहले के नोट में नोमुरा ने कहा था कि भारत में सुधार आम तौर पर राजनीति की कसौटी पर खरे उतरे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार प्रशासनिक सुधारों की गति जारी रखेगी। जमीन और लेबर जैसे कठिन सुधारों को राज्यों पर छोड़ दिया जाएगा।

–आईएएनएस

एबीएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More