भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 1,500 से ज्यादा अंक फिसला

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:28 बजे सेंसेक्स 1627 अंक या 2.01 प्रतिशत घटकर 79,354 और निफ्टी 502 अंक या 2.03 प्रतिशत गिरकर 24,215 पर था।

बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 110 शेयर हरे निशान में और 2,126 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,677 अंक या 2.90 प्रतिशत गिरकर 56,236 और निफ्टी स्मॉलकैप 598 अंक या 3.18 प्रतिशत गिरकर 18,202 पर बना हुआ है।

करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है।

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और रिलायंस टॉप लूजर्स हैं। सन फार्मा, एचयूएल, एशियन पेंट्स और नेस्ले टॉप गेनर्स हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में मंदी की आशंका के कारण दुनिया के बाजारों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी के लिए 24,300, 24,250 और 24,200 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट होगा। वहीं, 24,500 एक मजबूत रुकावट का स्तर है।

एशिया के करीब सभी बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। केवल शंघाई का बाजार ही हरे निशान में बना हुआ है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

–आईएएनएस

एबीएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More