विदेशी मुद्रा भंडार में 4.8 अरब डॉलर की गिरावट

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 7.533 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी के साथ 674.919 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.96 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार भी 86 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 59.239 अरब डॉलर रह गया है।

वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.282 अरब डॉलर पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 4.638 अरब डॉलर पर रही।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इसमें 5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी।

विदेशी मुद्रा भंडार देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख संकेतक है। इसके ऊंचे स्तर से देश को जरूरी आयात करने में आसानी होती है। साथ ही रुपये के कमजोर पड़ने की स्थिति में बाजार में हस्तक्षेप के लिए रिजर्व बैंक के पास विकल्प भी बढ़ता है।

–आईएएनएस

एकेजे/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More