रियलमी की पावर-पैक्ड पी सीरीज मिड-प्रीमियम सेगमेंट में हलचल मचाने को तैयार

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का स्मार्टफोन बाजार 2024 से 2028 तक 7.25 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के लिए तैयार है।

स्मार्टफोन की मांग में आई उछाल का श्रेय देश की विशाल आबादी और किफायती कीमतों को जाता है। बाजार में हर तरह के स्मार्टफोन की एक विस्तृत सीरीज है जो कीमतों में किफायती होने के साथ साथ उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है।

लेकिन समस्या है कि मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कई कंपनियां हाई परफॉर्मेंस फीचर पर काम नहीं कर रही हैं। इसका कारण है कि इसमें पैसे लगते हैं जिसके चलते फीचर डालने में वो पीछे रह जाते हैं।

बाजार को देखते हुए रियलमी का लक्ष्य इन परफॉर्मेंस-फर्स्ट फीचर्स को मिड-रेंज सेगमेंट में लाकर बाजार की तस्वीर बदलना है।

बेहतर सुविधाओं के साथ उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हुए रियलमी अपनी अपकमिंग सीरीज के साथ मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बाजार में पहले से मौजूद स्मार्टफोन से कुछ हटकर ला रहा है।

रियलमी पी सीरीज बेहतर प्रदर्शन के साथ उबाऊ डिजाइन को मात देने के लिए बाजार में कदम रख रही है। रियलमी ‘पी सीरीज’ में ‘पी’ का मतलब पावर है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च फरवरी 2024 ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ”रियलमी ने पहले ही फरवरी 2024 में 29.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 20,000-30,000 रुपये के प्राइस रेंज में फ्लिपकार्ट पर शीर्ष स्थान हासिल कर बाजार में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।”

इसके अलावा, इसने फरवरी 2024 में भारत के स्मार्टफोन ऑनलाइन बाजार में 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

इस वर्ष के लिए एक स्पष्ट रणनीति के साथ रियलमी का लक्ष्य मूल्य-संचालित प्रीमियम उत्पादों की पेशकश कर मध्य-श्रेणी के बाजार को बदलना है जो उचित कीमतों पर असाधारण मूल्य प्रदान करते हैं।

रियलमी का लक्ष्‍य उपभोक्ताओं को अद्वितीय और असाधारण अनुभव देने के साथ बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल करना है।

भारतीय बाजार पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए रियलमी अपनी नई सीरीज ‘पी सीरीज’ लॉन्च करने के लिए तैयार है। मिड रेंज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्लेअर के रूप में स्थापित, रियलमी ‘पी सीरीज’ लगभग 20,000 रुपये तक बेहतर प्रदर्शन वाली अत्याधुनिक तकनीक और एक अद्वितीय डिस्प्ले देने का वादा करती है।

इस सीरीज में रियलमी पी1 मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 5जी चिपसेट द्वारा संचालित है और रियलमी पी1 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1, 5जी चिपसेट से लैस है।

इसके उन्नत प्रोसेसर एक सहज और प्रतिक्रियाशील उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित करते हैं, रोजमर्रा के कार्यों से लेकर अधिक मांग वाले अनुप्रयोगों तक सब कुछ सहजता से संभालते हैं।

रियलमी पी सीरीज के दोनों फोन 3डी वेपर चैंबर (वीसी) कूलिंग सिस्टम से भी लैस हैं।

इस उन्नत प्रणाली में एक स्टेनलेस स्टील वेपर चैंबर और हीट सहने की क्षमता है। इस सीरीज को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह हीट होने पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता हैै।

यह स्‍मार्टफोन अपने तापमान को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर इसे ज्यादा गर्म होने से रोकता है, जिससे यूजर्स को एक बेहतर अनुभव मिलता है।

इसे उपयोगकर्ताओं को एक सहज और कुशल स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, रियलमी पी सीरीज उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो प्रदर्शन और शानदार कीमत दोनों को महत्व देते हैं।

उच्च प्रदर्शन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, रियलमी पी सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में क्रांति लाने के लिए तैयार है और इसका लक्ष्य इस श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल करना है।

इस दृढ़ विश्वास के साथ बाजार में मौजूद रियलमी मूल्य-संचालित और उच्च-प्रदर्शन वाले प्रीमियम उत्पादों के साथ अग्रणी टेक डेमोक्रेटाइजर है, रियलमी पी सीरीज का लक्ष्य मूल्य-संचालित प्रीमियम बनने के साथ बाजार पर कब्जा करना है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More