बिकवाली के दबाव से निफ्टी टूटा

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। दैनिक चार्ट पर निफ्टी राइजिंग वेज पैटर्न दिखा रहा है। इसका मतलब है कि जो ट्रेंड फिलहाल चल रहा है, वो खत्म होने वाला है और दूसरा शुरू होगा, जो उलटफेर का संकेत देता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने मंगलवार को कहा, निफ्टी अपने औसत से नीचे गिर गया है, जो मंदी का संकेत देता है।

मंगलवार को निफ्टी 238.25 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,817.45 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 736.38 अंक या 1.01 प्रतिशत टूटकर 72,012.05 पर बंद हुआ।

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) ने भी एक मंदी का क्रॉसओवर दिखाया है, जो बिकवाली के बढ़ते दबाव का संकेत देता है। डे ने कहा कि निप्टी अगर 21,700 से नीचे आता है तो फिर से करेक्शन हो सकता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि 17 साल में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बैंक ऑफ जापान के फैसले के बाद, एशियाई बाजार का मूड खराब हो गया, जिससे भारतीय बाजार में निराशा छा गई।

प्रीमियम वैल्यूएशन पर चिंताओं और अपेक्षा से अधिक मुद्रास्फीति के कारण यूएस फेड द्वारा दर में कटौती में देरी के कारण घरेलू बाजार में गिरावट आई है, जो डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी के रुझान से स्पष्ट है।

निवेशक सावधानी बरत रहे हैं, वे आगामी यूएस फेड बैठक का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी से बाजार में सेंटीमेंट्स और कमजोर हो रहे हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More