सेक्रेड हार्ट स्कूल में कबड्डी और रंगोली सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थी

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में दीपावली के पूर्व बालक और बालिकाओं के लिए कबड्डी, रंगोली, क्लासरूम और डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग 4 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आकाश हाउस विजेता और पवन हाउस उपविजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में पवन हाउस विजेता और धरती हाउस उपविजेता रहा।

यह आयोजन पीटीआई शिक्षक कुंदन कुमार राणा और हेनरी सर की देखरेख में हुई। क्लास 9 से 12वीं तक आयोजित इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता में धरती हाउस प्रथम, पवन हाउस और आकाश हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय और पानी हाउस तृतीय स्थान पर रहा। निर्णायक की भूमिका कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा और मनोज पांडेय ने निभाई। प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोलिया की सराहना की और कहा की बच्चों ने रंगोली बनाकर लोगों को कई प्रकार के संदेश दिए हैं।

वहीं उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकलने का अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर दीपक सर्राफ, राकेश पांडेय, अभिलाषा सिंह, पवन ठाकुर, सतीश कुमार, फैयाज कैसर, सतीश कुमार, भोला कुमार, शुभम झा, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, नुरेन अंसारी, प्रियंका मित्रा विश्वास, नीतिका सिंह, किशोर कुणाल, आशुतोष गौतम, सपना शर्मा, अलका सिंह, सीमा जैन, कुंतल जेठवा, सुभय कुमार, कुरेश शर्मा, शाहीद आलम, चंदन पाण्डेय, शगुफ्ता परवीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More