‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा प्रोमो रिलीज, करण जौहर, वेदांग रैना दिखे साथ

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच, शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा टीम ‘जिगरा’ के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए।

शो के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें कपिल शर्मा, निर्देशक करण जौहर से उनकी फिल्म में भूमिका के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में आलिया भट्ट, वेदांग रैना और निर्देशक वासन बाला के साथ मजेदार बातचीत शुरू होती है।

पोस्ट को कैप्शन दिया, फनीवार दूर नहीं है, क्योंकि दो गुना फन लेकर आ रहे जिगरा के सितारे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन-2 का पहला एपिसोड देखने के लिए तैयार हो जाइए।

वीडियो की शुरुआत करण के यह कहते हुए होती है, “तैयार हो जाओ, चलो इसे शूट करते हैं, चलो।” इस पर कपिल कहते हैं, “आप हैंडसम लग रहे हैं करण सर। क्या आप मुझे एक बात बता सकते हैं, अब आप मेरे शो पर हैं, तो मैं आपकी फिल्म में कब आ रहा हूं। इस पर करण जवाब देते हैं, “इसके लिए आपको जिगरा की ज़रूरत है। कपिल पूछते हैं, अब मैं अपनी छाती खोलकर जिगरा को दिखाऊं। इस पर करण हंसते हुए कहते हैं, प्लीज, हमारे पास इतना जिगरा नहीं है कि हम आपको शर्टलेस देख सकें।

बाद में, वासन बाला के साथ बातचीत में कहा, “असली जिगरा यह है कि आपने आलिया को राखी बांधने दिया” आलिया ने हंसते हुए कहा, “यह सच है” इस पर कपिल ने जवाब दिया, “बाला सर! मेरे पास इतना जिगरा नहीं है” इस पर वेदांग ने जवाब दिया, “मेरे पास वह जिगरा है, इसलिए मैं जिगरा हूं।

आलिया ने कहा, “क्या हम बहुत ज़्यादा जिगरा, जिगरा नहीं कर रहे हैं?” “अब आपकी फ़िल्म जिगरा है, तो बेशक हम वही करेंगे, हम मुजरा, मुजरा क्यों करेंगे।”

इस पर करण ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “मुझे कोई आपत्ति नहीं है, आप कर सकते हैं। लेकिन वेदांग ने बीच में टोक दिया, जबकि वासन ने मज़ाकिया अंदाज़ में हंस दिया।

इस पर करण ने जवाब दिया, आपने ही मुझे बताया था कि शनिवार फनीवार है, आलिया ने पूरे सेगमेंट का समापन यह कहकर किया, तो इस फनीवार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर जिगरा की टीम को देखिए।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 21 सितंबर से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

निर्देशक वासन बाला द्वारा निर्देशित ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट, वेदांग रैना, मनोज पाहवा, राहुल रवींद्रन और राहुल नंदा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More