जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के युवक अग्रिम दत्त ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बनाई उनकी तस्वीर, कहा – आगे भी ऐसा ही पीएम चाहिए

उधमपुर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनके चाहने वालों ने बधाई देने के लिए अलग-अलग और अनोखे तरीके अपनाये। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के एक युवक अग्रिम दत्त ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक तस्वीर बनाकर उन्हें समर्पित की है।

अग्रिम दत्त ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक चित्र बनाया है जिसे वह प्रधानमंत्री को समर्पित करना चाहते हैं। पीएम देश के युवाओं और सभी देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और उन्हें प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए जो युवाओं का मार्गदर्शन कर सकें और फिर देश को आगे ले जाने के लिए सभी को प्रेरित कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मंगलवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरा समाप्त कर ओडिशा रवाना हो गए। भुवनेश्वर में उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने ‘सुभद्रा योजना’ सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया।

–आईएएनएस

आरके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More