एक्टर दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर किया बायो अपडेट, जानें लिखा क्या

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण अपनी बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना बायो बदल दिया है। उन्होंने अपने बायो में लिखा है कि अब जिंदगी ‘फीडिंग, डकार और सोने’ तक ही सीमित है।

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपना बायो “फॉलो योर ब्लिस” से बदलकर “फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट” कर लिया। बता दें कि 8 सितंबर को स्टार जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर अपने घर पहली खुशी, एक बच्ची के आगमन की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत… दीपिका और रणवीर।”

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर को दीपिका का मुंबई के गिरगांव इलाके स्थित एच. एन. रिलायंस अस्पताल जाते हुए फोटो और वीडियो वायरल हो गया था, जिससे उनके पहले बच्चे को जन्म देने की अटकलें लगाई जाने लगीं। स्टार कपल और उनके परिवार ने 6 सितंबर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया था।

दीपिका और रणवीर ने फरवरी 2024 में माता-पिता बनने की घोषणा की थी। कहा जाता है कि अभिनेत्री फरवरी में सेकंड ट्राइमेस्टर (गर्भावस्था की दूसरी तिमाही) में थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में लिखा था, “सितंबर 2024” और साथ ही बच्चे के कपड़े, जूते और गुब्बारे जैसे खास इमेज से सजाया था।

रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और नवंबर 2018 में लेक कोमो में शादी कर ली थी।

इस बीच, दोनों पति-पत्नी रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नज़र आएंगे।

–आईएनएस

आरके/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More