दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया फिर एक नए शो में आएंगे नजर

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने पति और ‘ये है मोहब्बतें’ के सह-कलाकार विवेक दहिया के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। उन्होंने शूटिंग से एक बीटीएस वीडियो साझा किया।

दिव्यांका ने स्टोरी सेक्शन में प्रोजेक्ट की शूटिंग के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। क्लिप में विवेक व्हाइट टी-शर्ट पहने और हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े नजर आ रहे हैं। वह कैमरे के पीछे खड़े हैं। दिव्यांका ब्लैक कुर्ती और व्हाइट दुपट्टा पहने कैमरे पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “टीम वर्क”

उन्होंने शूट का एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो साझा किया और लिखा “एडशूट”

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने यह जोड़ा यूरोप की छुट्टियों पर था। उन्होंने अपनी छुट्टियों के दौरान स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में पैराग्लाइडिंग और मिलानो के स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। विवेक और दिव्यांका ने जुलाई 2016 में भोपाल में शादी की थी।

करियर की बात करें तो विवेक को ‘ये है मोहब्बतें’ में अभिषेक सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह ‘ये है आशिकी’, ‘एक वीर की अरदास…वीरा’, ‘कवच’, ‘कयामत की रात’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। 39 वर्षीय विवेक ने ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’, ‘नच बलिए 8’, जिसमें वह विजेता बने, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 3’ और ‘झलक दिखला जा’ में भाग लिया है।

इस बीच दिव्यांका ने 2004 में रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने 2006 में शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में विद्या का मुख्य किरदार निभाया। वह ‘खाना खजाना’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइपआउट’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में प्रतियोगी रह चुकी हैं।

अभिनेत्री ने आखिरी बार ‘अदृश्यम’ में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल की भूमिका निभाई थी। इसमें एजाज खान ने रवि वर्मा की भूमिका निभाई है। यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।

–आईएएनएस

आरके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More