बिहार : पति के दूसरे राज्य में कमाने जाने से नाराज हुई पत्नी, दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

मोतिहारी, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पति दूसरे राज्य में काम करने जाने की तैयारी कर रहा था, जिससे वह नाराज थी।

पुलिस के मुताबिक, ममरखा गांव के रहने वाला भोलाराम बाहर रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। भोलाराम फिर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, पत्नी बाहर जाने से मना कर रही थी। भोलाराम की पत्नी कह रही थी कि वह यहीं रहकर काम करें।

इसी को लेकर दोनों के बीच गुरुवार रात को विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान भोलाराम ने अपनी पत्नी सुभावती देवी की पिटाई की थी। रात में ही सुभावती देवी ने अपनी दोनों बेटी परी और उजाला को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। उन लोगों के जहर खाने के कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने तीनों को तत्काल इलाज के लिए पहाड़पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान शुक्रवार को तड़के सुगावती देवी और परी की मौत हो गई। उजाला को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान उजाला की भी मौत होने की खबर है। भोलाराम फरार है।

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एफजेड

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More