कॉमेडी के सच्चे मास्टर हैं अभिनेता अक्षय कुमार : चित्रांगदा सिंह

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। देसी बॉयज’ और ‘खेल खेल में’ के बाद एक बार फिर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के लिए लंदन जा रहीं अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, ” अक्षय बेहद ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं, इसके साथ ही वह कॉमेडी के सच्चे मास्टर भी हैं। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, और उनके साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है।”

“खेल खेल में” अक्षय के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा, फिल्‍म “खेल खेल में हमारे कैमियो को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, और मैं हाउसफुल 5 में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

फिल्म का पहला पार्ट 2010 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण और दिवंगत स्टार जिया खान ने भूमिका निभाई थी।

वहीं दो साल बाद फिल्‍म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। हाउसफुल का एक स्टैंडअलोन सीक्वल और 1998 की मलयालम फिल्म “मट्टुपेटी मचान” का रीमेक है। इसमें ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, असिन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, ज़रीन खान, चंकी पांडे, शाज़ान पद्मसी और बोमन ईरानी जैसे नाम शामिल थे। पहले दो भागों का निर्देशन साजिद खान ने किया था।

तीसरी और चौथी फिल्‍म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। वहीं पांचवीं फिल्म हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। ‘हाउसफुल 5’ में फरदीन खान, पूजा हेगड़े और रितेश भी हैं।

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को पिछली बार 2023 में गैसलाइट में देखा गया था। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी और सारा अली खान भी हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More