दुग्ध संघों को सशक्त बनाना एमपी सरकार का लक्ष्‍य, विवेक तन्खा कर रहे राजनीति : वीडी शर्मा

भोपाल, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के मिल्क प्रोडक्ट सांची को गुजरात का मिल्क प्रोडक्ट ब्रांड अमूल टेकओवर कर सकता है। कांग्रेस नेता के इस दावे पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।

वीडी शर्मा ने कहा, “मध्य प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय का अमूल से कोई संबंध नहीं है। केंद्रीय संस्था राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश के दुग्ध संघों को सशक्त और ताकतवर बनाना है। विवेक तन्खा को कुछ नहीं मालूम है, वह यह भी नहीं जानते कि दूध कैसे निकलता है। वह सिर्फ झूठ की राजनीति कर रहे हैं और बिना वजह अमूल का नाम जोड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश के किसानों के हित में बात करनी चाहिए। आज प्रदेश में 210 लाख लीटर दूध असंगठित सेक्टर से आता है, जबकि संगठित सेक्टर से करीब 40 लाख लीटर दूध आता है। अगर सरकार इसको संगठित करने का प्रयास करती है, तो यह एक सराहनीय कदम है। लेकिन, विवेक तन्खा को इस फैसले से क्यों दुख हो रहा है?”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 20 सीटों वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस पागल हो गई है, उनका चरित्र सबके सामने आ रहा है। सत्ता में आने पर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने के कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर शर्मा ने कहा क‍ि खड़गे जी को चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें इंतजार करना चाहिए।”

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More