एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और रित्विक धनजानी के बीच रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने एक हाउस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रित्विक धनजानी भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

इंस्टाग्राम ‘स्टोरी’ सेक्शन पर क्रिस्टल ने रित्विक के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ ही हम उनके दोस्तों को भी उनके साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। क्रिस्टल पेस्टल पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रित्विक काले रंग के एथनिक कुर्ते में काफी आकर्षक लग रहे थे।

क्रिस्टल द्वारा एक फोटो पर दिल का स्टीकर लगाने के बाद उनके प्रशंसकों ने क्रिस्टल और रित्विक के रिश्ते के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या यह इशारा उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि है?

एक्ट्रेस ने सभी के साथ हाउसी खेलते हुए भी एक झलक दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “मैं कभी नहीं जीतती!”

ज्ञात हो कि, क्रिस्टल ने 2007 में ‘कहे ना कहे’ शो में किंजल की भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से सफलता मिली। इस शो में उन्होंने जीविका वढ़ेरा की भूमिका निभाई थी।

वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘दीया और बाती हम’, ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ जैसे टीवी ओपेरा में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

वहीं, क्रिस्टल ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में भी भाग लिया था। उन्होंने रूमी जाफ़री द्वारा निर्देशित और सह-लिखित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, एलेक्स ओ’नेल, समीर सोनी, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी।

क्रिस्टल हाल ही में फिल्म ‘ब्लास्ट’ में नजर आई थीं।

–आईएएनएस

आरके/एएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More