जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह की दूसरी बैठक

बीजिंग, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने 8 सितंबर को घोषणा की कि 4 से 6 सितंबर तक चीन-अमेरिका “21वीं सदी के 20 वाले दशक में जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह ” की दूसरी बैठक पेइचिंग में आयोजित की गई।

बैठक की सह-अध्यक्षता जलवायु परिवर्तन के लिए चीन के विशेष दूत ल्यू च्नमिन और अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जॉन पोडेस्टा ने की। दोनों पक्षों ने जलवायु संकट से निपटने पर चर्चा की, जिसमें 2030 राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) को लागू करना और सम्बंधित 2035 एनडीसी को तैयार करना शामिल है।

दोनों पक्ष 21वीं सदी के 20 वाले दशक में जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह के तहत तकनीकी और नीतिगत संवाद का स्वागत करते हैं, जिसमें ऊर्जा परिवर्तन, मीथेन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और संसाधन प्रयोग की कुशलता आदि शामिल है। दोनों पक्षों ने आदान-प्रदान बनाए रखने की उम्मीद जतायी।

दोनों पक्ष बातचीत और सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और सभी दलों से जुड़कर सीओपी 29 की सफलता को बढ़ावा देने, नए सामूहिक लक्ष्य और दूसरों के बीच पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के परिणाम जैसे क्षेत्र में अज़रबैजान के अध्यक्ष देश का समर्थन करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More