उत्तराखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान में अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय

देहरादून, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा का सदस्यता अभियान उत्तराखंड में भी तेजी से चल रहा है। कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर पहुंचकर सदस्यता को रिन्यू करा रहे हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बताया कि पार्टी के अंदर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन पहले से ही किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कुल छह मोर्चों में से एक अल्पसंख्यक मोर्चा भी है। वो बहुत सक्रियता के साथ हमेशा से काम करता आ रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा हमेशा से सदस्यता अभियान में शामिल रहा है। भाजपा ने सभी मोर्चे को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य दिया है। इसी क्रम में यह जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है।

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बाकी कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून में पार्टी ऑफिस में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सीएम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की औपचारिक शुरुआत हुई।

इस बार भाजपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में सीएम के नेतृत्व में लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है।

पार्टी की योजना के मुताबिक, पहले चरण की समीक्षा के बाद एक से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद पार्टी में बूथ स्तर से अध्यक्ष का चुनाव शुरू होगा, जो मंडल, जिला, राज्य और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक चलेगा।

–आईएएनएस

एसएम/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More