देहरादून के प्रेम नगर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

देहरादून, 8 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में देहरादून के प्रेम नगर इलाके में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। शव के पास से एक ईट बरामद हुआ, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इससे वार करके हत्या की गई है।

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। फोन के माध्यम से बताया गया कि परवल क्षेत्र, प्रेम नगर के अंतर्गत एक शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर नजदीकी थाने की पुलिस पहुंची।

उन्होंने आगे कहा कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की। शव का सिर एक ईंट पर रखा हुआ था और कान के पीछे भी चोट के निशान थे। घटनास्थल पर काफी खून भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में भेज दिया गया।

एसपी सिटी ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार शव को तीन दिन तक रखा जाएगा और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही बात साफ होगी। मामले की जांच लगातार जारी है, अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

पूरी घटना देहरादून के परवल क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके की है। यहां पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। अज्ञात शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

मौके पर पुलिस पहुंची और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव और ईंट दोनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी घटना से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश हो रही है।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More