पहाड़ों पर मौज-मस्ती करते सुकून भरे पल बिता रहे अभिनेता सुनील ग्रोवर

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाले हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर इन दिनों पहाड़ों पर मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे लद्दाख में स्थानीय लोगों के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सुनील पारंपरिक कपड़े पहने हुए वहां की स्थानीय महिलाओं से बात करते हुए दिख रहे हैं।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गणपति जी इस खूबसूरत दुनिया को बनाने के लिए आपका धन्यवाद, गणपति बप्पा मोरया”।

इससे पहले अभिनेता ने लद्दाख में अपनी बाइक की सवारी का एक रील शेयर किया था।

उन्होंने इस पोस्‍ट में ‘लाल सिंह चड्ढा’ से सोनू निगम द्वारा गाए गए गीत ‘कहानी’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बह जाने दे।”

वीडियो में सुनील अपनी बाइक पर सवार होकर पहाड़ी की तलहटी में घाटी को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें अभिनेता के चेहरे पर सुकून साफ देखा सकता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ काम कर चुके सुनील कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे अपने हास्य किरदारों के लिए बेहद मशहूर हैं।

वह दिग्गज बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन जैसे मशहूर अभिनेताओं की नकल भी करते हैं।

बता दें कि अपने सह-अभिनेता कपिल शर्मा से झगड़ा होने के बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए फिर से हाथ मिलाया था।

कपिल शर्मा के साथ विवाद के बाद 2018 में ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ कर सभी को चौंका दिया था। दोनों ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद जब फ्लाइट से वापस मुंबई लौट रहे थे, तब उनके बीच झड़प हो गई थी।

2021 में उन्होंने थ्रिलर वेब-सीरीज ‘सनफ्लावर’ में सोनू सिंह का किरदार निभाया था। इस सीरीज के लिए उन्होंने लगभग 8.1 किलोग्राम वजन कम किया था। उन्हें हाल ही में विक्रांत मैसी के साथ स्ट्रीमिंग मूवी ‘ब्लैकआउट’ में भी देखा गया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More