गलत को गलत कहना ‘देशद्रोह’, भाजपा की डिक्शनरी में है : पवन खेड़ा

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ होने वाले बयान पर काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि गलत को गलत बोलना देशद्रोह सिर्फ भाजपा कि डिक्शनरी में हो सकता है। इसके बाद उन्होंने भाजपा के नेताओं पर बिलकिस बानों के बलात्कार के आरोपियों को माला पहनाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर 6 खिलाड़ियों से भी ज्यादा आएं और पूरे समाज से मदद मांगे कि हमारे साथ बहुत गलत हुआ है। तो क्या कांग्रेस एक राजनैतिक दल होने के नाते उन खिलाड़ियों की गुहार को नजरअंदाज कर देगी। यह भाजपा की परंपरा होगी, हमारी नहीं है।

ऐसा बोलने से पहले बृजभूषण शरण सिंह को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस एक राजनीतिक दल है। समाज में जो कुछ गलत होगा, उसके खिलाफ हम आवाज उठाएंगे। जितने लोग गलत करते हुए पाए जाते हैं, वह भाजपा के लोग होते हैं। जो ज्यादतियों के शिकार होते हैं, कांग्रेस उनके साथ है। एक नहीं 6 पहलवनों ने आवाज उठाई। गलत को गलत बोलना देशद्रोह सिर्फ भाजपा की ही डिक्शनरी में हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना भी भाजपा को ही गलत लग सकता है। हमें याद है कि कैसे भाजपा के लोग बलात्कारियों के साथ खड़े थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि कैसे बिलकिस बानों के बलात्कारियों को भाजपा के लोगों ने मालाएं पहनाई थीं। हमें सब मालूम है।

इसके बाद उन्होंने अमित शाह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि घाटी में अनुच्छेद 370 अब कभी लागू हो नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर हमारे 300 सीडब्ल्यूसी के लोगों ने रिएक्शन भेजे हैं, जरा वह पढ़ लीजिए। इसके अलावा ये आपको बाताना चाहिए कि कश्मीर को राज्य का दर्जा, कब पूर्ण राज्य का दर्जा दे रहे हैं। भाजपा को राज्य के असली मुद्दों पर आना चाहिए।

–आईएएनएस

पीएसएम/एफजेड

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More