इंस्टाग्राम पर करण टैकर ने बताया, आखिर उन्‍हें खाने में क्‍या पसंद है

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता करण टैकर ने सोशल मीडिया पर अपने लंच की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी थाली में हरी सब्जियां देखी जा सकती है।

करण के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर उन्‍होंंने अपने फैंस के लिए भारतीय व्यंजनों से भरे डाइनिंग टेबल की एक फोटो शेयर की है।

इसमें बैंगन, भिंडी, भुने हुए प्याज, सलाद, सफेद चावल और रायता की एक प्लेट देखी जा सकती है।

इस पोस्ट का कैप्शन है, “क्या सिर्फ मुझे ही हरी सब्जी से प्यार है।”

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले करण ने पहली बार 2008 में फि‍ल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। आदित्य चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फि‍ल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्‍म यश राज फ़िल्म्स के प्रोडक्शन बैनर तले बनाई गई थी।

इसके बाद उन्होंने 2009 के शो ‘लव ने मिला दी जोड़ी’ में समीर का मुख्य किरदार निभाते हुए टीवी पर अपनी शुरुआत की।

इसके बाद करण ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’, ‘पुनर्विवाह’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा, प्यारा-प्यारा’ जैसे टीवी शो में अभिनय किया है।

38 वर्षीय अभिनेता ने ‘झलक दिखला जा 7’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’, ‘फराह की दावत’ और ‘किचन चैंपियन 5’ में भी भाग लिया है।

उन्होंने क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में एसपी अमित लोढ़ा के रूप में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसे नीरज पांडे ने बनाया है।

शो में अविनाश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, ब्रिजेश्वर सिंह, जतिन सरना, रवि किशन, आशुतोष राणा सहित अन्य कलाकार भी हैं।

वह नीरज पांडे द्वारा निर्मित और निर्देशित जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का भी हिस्सा थे। इस शो में के के मेनन ने हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई है। इसमें विनय पाठक, विपुल गुप्ता, सैयामी खेर और अन्य कलाकार शामिल हैं।

करण ‘स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी’ में भी नजर आए, जिसमें आफताब शिवदासानी, गौतमी कपूर, ऐश्वर्या, सुष्मिता के साथ अन्‍य कलाकार शामिल थे।

–आईएएनएस

एमकेएस/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More