दीपिका पादुकोण की मैटरनिटी फोटोशूट से जुड़वां बच्चों की अटकलें तेज

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर कई तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें दीपिका का बेबी बंप देखा जा सकता है।

अभिनेत्री ने रणवीर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रणवीर भी अपनी पत्नी को गले लगाते हुए उन प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री के साथ दीपिका प्रेग्‍नेंसी ग्‍लो से साथ खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उन्हें अलग-अलग आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है।

फोटो में उनके पति रणवीर सिंह को भी देखा जा सकता है। उनका यह प्यार इस जोड़े के गहरे बंधन को दिखाता है।

जैसे ही कपल ने ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की, यूजर्स ने कमेंट की बरसात कर दी। लोग इसमें उनके जुड़वां बच्चों के बारे में बात करते नजर आए।

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है। इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों को पहले ही यह दिखा दिया है कि वे माता-पिता के रूप में कितने अच्छे होंगे।

इस बीच काम की बात करें तो दीपिका हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1041 करोड़ रुपये कमाए और संयोग से दीपिका ने इसमें सुमति का किरदार निभाया है जो कि गर्भवती है।

इससे पहले वह ‘फाइटर’ में एक पायलट की भूमिका में नजर आई थीं, जो क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन से फाइटर पायलटों की टीम को बचाती है। उनकी ‘सिंघम अगेन’ पाइपलाइन में है, जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ महिला सुपर कॉप शक्ति शेट्टी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

वहीं रणवीर अगली बार आदित्य धर की फिल्‍म में नजर आएंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More