चीन ने पूरी दुनिया को पावर बैटरियों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक कच्चे माल की आपूर्ति की

बीजिंग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के सछ्वान प्रांत के यिबिन शहर में रविवार को विश्व पावर बैटरी सम्मेलन-2024 उद्घाटित हुआ।

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीन हरित, निम्न-कार्बन व सतत विकास पथ का पालन करता है। चीन ऑटोमोबाइल उद्योग के हरित परिवर्तन व विकास को बहुत महत्व देता है और पूरी दुनिया को पावर बैटरियों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है।

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, परिवहन क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और आर्थिक व सामाजिक निम्न-कार्बन परिवर्तन को बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा वाहनों का विकास दुनिया भर के देशों के लिए एक आम पसंद है। पावर बैटरियां नई ऊर्जा वाहनों की मुख्य घटक हैं।

वर्तमान में, चीन ने बुनियादी सामग्री, एकल सेल, प्रणाली एकीकरण, विनिर्माण उपकरण, रीसाइक्लिंग आदि क्षेत्रों को कवर करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली स्थापित की है। चीन पूरी दुनिया को सकारात्मक व नकारात्मक इलेक्ट्रोड, इलेक्ट्रोलाइट्स और विभाजक आदि 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है।

चीन ने कई तकनीकी मार्गों का समन्वित विकास हासिल किया है। वर्ष 2024 की पहली छमाही में वैश्विक शिपमेंट में शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 चीनी कंपनियां हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More