मधुपुर: साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से RPF ने किया 54 पीस केन बियर बरामद
मधुपुर: मधुपुर आरपीएफ ने13287 अप साउथ बिहार ट्रेन के एएस-2 बोगी से आसनसोल से झाझा आरपीएफ ट्रेन Escorting पार्टी ने 54 पीस कैन बियर बिहार ले जा रहे अवैध शराब बरामद किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एस- 2 बोगी में अवैध रूप से शराब ले जाने के संबंध में गुप्त सूचना के आधार पर ड्यूटी पर तैनात आसनसोल झाझा ट्रेनस्काउटिंग आरपीएफ पार्टी ने बरामद कर मधुपुर आरपीएफ पोस्ट को सुपुर्द किया गया.
दो पिट्ठू बैग जिसमें 54 पीस 500ML का जिसकी कुल मूल्य रु. 5500/- बताया जाता है. वहीं बरामद शराब को मधुपुर आरपीएफ पोस्ट ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची के तहत उपरोक्त शराब को जब्त कर लिया और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद, संबंधित कागजात के साथ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई करने लिए जब्त शराब को उत्पाद विभाग देवघर को भेज दिया गया है.
