टीएसपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील जी ने किया सरेंडर

रांची: झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है. इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रॉची महोदय के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर द्वारा सभी नक्सली संगठनो के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई में की जा रही है. इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरूद्ध निरंतर सफलतायें भी मिल रही है.

झारखण्ड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने हेतु भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के अन्तर्गत कार्य कर रही है, जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है. फलस्वरूप अब तक भाकपा माओवादी, टीएसपीसी, पीएलएफआई सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य तक झारखण्ड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं. 

इसी कड़ी में आज सोमवार को टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील जी पिता गणेश गंझू ने सा० सीरम थाना बुढ़मू जिला रॉची वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची एवं सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से आत्मसमर्पण किया. पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान, पुलिस का बढ़ती दबिश एवं संगठन के आंतरिक शोषण से क्षुब्ध होकर तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर राहुल गंझू ने आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले टीएसपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू के ऊपर अलग अलग थानों में कुल 21 मामले दर्ज हैं. 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More