उत्पाद सिपाही दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत होना दुखद व चिंताजनक: कैलाश यादव
रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड में विभिन्न विभागों में चल रहे बहाली की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार किए गए अपने वादे को पूरा करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों का दौड़ के दौरान असामयिक मौत होने की खबर अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद समाचार है. बहाली में तैनात प्रशासनिक टीम को सुझाव के तौर पर कहना है कि आशंका है कि कोविड वैक्सिनेशन के बाद नौजवानों की स्टेमिना में काफी फैक्चुएशन आया है. इसलिए अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले मेडिकल फिटनेस चेकअप करनी चाहिए ताकि दौड़ने वाले अभ्यर्थियों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो. लगातार मौत होने की खबर से भर्ती बोर्ड प्रशासन को चौंकने और त्रुटियां चेक करने की जरूरी होनी चाहिए और अभ्यर्थियों को दौड़ में परेशानी न हो इसके लिए आवश्यकता अनुसार बहाली केंद्र बढ़ाया जाना चाहिए ताकि असुविधा न हो सके.
साहेबगंज में उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के बाद सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जांच का आदेश देने राजद ने स्वागत किया है और मांग किया कि पारदर्शी जांच हों और रिपोर्ट में अधिकारियों पर किसी भी तरह का लापरवाही बरतने का मामला आता है तो कठोर करवाई किया जाय. साथ ही कैलाश यादव ने अभ्यर्थियों की मौत पर बीजेपी को सलाह दिया कि दुखद समाचार के मामले में मौत पर बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों को ओछी राजनीति करने से बचना चाहिए क्योंकि अभ्यर्थियों का मौत एक संवेदनशील और अत्यंत चिंता का विषय है.
