देवघर व मधुपुर की खबरें: श्रीधर क्लासेस में भाषण प्रतियोगिता, यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग में डीलर मीट

मधुपुर: शहर के रामजस रोड स्थित श्रीधर क्लासेस में रविवार को शिक्षक दिवस के पूर्व एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “शिक्षकों का छात्रों के जीवन मे महत्व” विषय पर जूनियर स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को दो वर्गों हिंदी व अंग्रेजी में बांटा गया था. दोनों वर्गों में कुल 40 प्रतिभागी ने भाग लिया था. जिसमें हिंदी भाषा में प्रथम स्थान क्लास 8 से नैंसी जयसवाल, द्वितीय स्थान क्लास 8 से प्रियंका कुमारी, तृतीय स्थान क्लास 9 से आरुषि कुमारी ने प्राप्त किया. वही अंग्रेजी भाषा में क्लास छठा से प्रियांशु राणा ने प्रथम स्थान, वर्ग छठा से वैष्णवी राय ने द्वितीय स्थान व क्लास छठा से ही अक्षत बारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

इस सफल छात्रों को संस्थान के निदेशक अरविंद मिश्रा ने सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. साथ ही पांच अन्य प्रतिभागी आकांशा कुमारी, सानिया कुमारी, तनिष्का कुमारी, शिल्पी विश्वकर्मा व सुशांत वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को भी सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंच संचालन संस्थान की छात्रा श्रुति कुमारी व सृष्टि कुमारी ने किया. मौके पर रोहित, उज्ज्वल, कुंदन, अंजली, कार्तिक, आयुष, शिव, अनुराग रितिका, पीयूष, ज्योति, साक्षी आदि अनेकों छात्र छात्राएं मौजूद थे।

सेवानिवृत्त रेलकर्मी का विदाई समारोह  

मधुपुर रेलवे स्टेशन स्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता गाड़ी प्रदीपन कार्यालय मधुपुर में टेक्नीशियन 1 दिलीप सोरेन का विदाई सह सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में मौजूद रेल कर्मियों ने अंगवस्त्र,  उपहार, एवं माला पहनकर रिटायर्ड रेलवे कर्मी दिलीप सोरेन को सम्मानित किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर शंकर कोल, राजेंद्र प्रसाद, बीपी यादव आदि ने कहा कि ऐसे कर्मी कम ही होते हैं, जिन्हें कर्मियों और अधिकारियों का एक समान स्नेह मिलता है। जो अधिकारी प्रशासन व कर्मियों के बीच सेतु का काम करते हैं, उन्हें लंबे अर्से तक याद किया जाता है। 

WhatsApp Image 2024-09-01 at 19.10.22_b2b18bd0 (1)
सेवानिवृत्त रेलकर्मी का विदाई समारोह

वहीं रेलकर्मियों को धन्यवाद देते हुए सेवानिवृत्त श्री सोरेन ने कहा कि लगभग 33 साल के कार्यकाल के दौरान मधुपुर में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। यहां का सुखद अनुभव जीवन भर हमें याद रहेगा। वरीय अधिकारियों का सहयोग और कर्मचारियों से जो प्यार मिला है, उसे हम कभी नहीं भुला सकते हैं। इस मौके पर भुवनेश्वर राउत, चंद्र महतो, नरेश प्रसाद यादव, श्रीमती कालो देवी, उमेश यादव, मोहम्मद जमालुद्दीन अंसारी, अजय दास, मदन दास, कुलदीप दास, संदीप कुमार, शिकार किस्कु, अंशुमान सिंह, अरुण चौधरी, गुड्डू रजवार समेत रेल कर्मचारी गण उपस्थित थे।

आला हजरत का 106वां उर्स मनाया गया 

मधुपुर शहर के चांदमारी मोहल्ला स्थित मदरसा सिराजुल इस्लाम में आला आला हजरत के 106वां उर्स की सभी रस्में पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। मदरसा सिराजुल इस्लाम के बच्चों के द्वारा कुरान खानी का आयोजन किया गया। मदरसा सिराजुल इस्लाम के सचिव सगीर अहमद निजामी ने बताया कि मदरसा  में कुरान ख्वानी और नात व मनकबत की महफिल सजाई गई। इस मौके पर कारी मोहम्मद जमशेद,अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन, सचिन सगीर अहमद निजामी, मोहम्मद सरफराज अहमद उर्फ बबलू, नूर आलम उर्फ मोहम्मद चांद, रौनक जमीर, मोहम्मद जमीरउद्दीन, मन्ना चा समेत दर्जनों मदरसा के बच्चे उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-09-01 at 19.10.24_e642b6fe (1)
उर्स में शामिल बच्चे


यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग में डीलर मीट
 

देवघर में स्थानीय स्टेशन रोड स्थित होटल इंपिरियल हाइट में देश की जानी-मानी अग्रणी कंपनी यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग ने भव्य डीलर मीट का आयोजन किया। मीटिंग में वितरक आशीष झा सहित भारी संख्या में विक्रेता बंधु मौजूद थे। इस मौके पर कंपनी के सेल्स अधिकारी विकास झा ने कहा कि हमारे कंपनी के उत्पाद “यू-कुक” कुकर, कूकवेंयर एवं होम अप्लायन्सेंस गुणवत्ता पूर्ण और अन्य से बेहतर है और हम अपने उपभोंक्ता को पाॅच साल की गारंटी व वारंटी देते हैं, जो औरों से बेहतर है। आगामी त्योहार को देखते हुए डीलरों के लिए विशेष आकर्षक स्कीम एवं गिफ्ट की घोषणा की गई।

WhatsApp Image 2024-09-01 at 18.51.51_6c30bcd5 (1)
डीलर्स मीट में शामिल अतिथि व अन्य
लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More