‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में फिर साथ दिखाई देंगे मनीष पॉल और वरुण धवन

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ में एक कैमियो करने वाले बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने हाल ही में एक एयरपोर्ट लाउंज में मनीष पॉल से मुलाकात की।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एयरपोर्ट लाउंज में मनीष पॉल से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

मनीष पॉल क्राइम जर्नलिस्ट और लेखक एस. हुसैन जैदी की किताब ‘रॉ हिटमैन : द रियल स्टोरी ऑफ एजेंट लीमा’ पढ़ने में व्यस्त थे।

वीडियो में वरुण को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “देखो इस आदमी को, किताब पढ़ रहा है।”

फिर उन्होंने मनीष पॉल से पूछा, “क्या तुम लोगों पर हमला करने की योजना बना रहे हो?”

इसके बाद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बोर्डिंग एरिया की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों पैसेंजर कार्ट पर बैठे हैं।

दोनों ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का सीक्वल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर काम करना शुरू करने वाले हैं।

इस फिल्म में वरुण और निर्देशक शशांक खेतान फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में काम किया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जान्हवी ने ‘दुल्हनिया’ फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग में आलिया भट्ट की जगह ली है।

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वहीं, ‘जुगजुग जियो’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले वरुण और मनीष पॉल फिर से एक साथ आए हैं। 24 जून 2022 को रिलीज हुई ‘जुग जुग जियो’ में अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और डेब्यूटेंट प्राजक्ता कोली भी थीं।

इस फि‍ल्म को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की, जबकि विदेश में 38 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की, जिससे दुनियाभर में इसकी कमाई 139 करोड़ रुपये हो गई।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More